जमानियां (गाजीपुर)। छुट्टी पर घर आए शेरपुर निवासी बीएसएफ के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का गुरुवार की रात हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय आवश्यक कारवाई में जुट गई।
अशोक कुमार सिंह बीएसएफ की 77 बटालियन टैगोर विला पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अभी पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे और शुक्रवार को ही वापस ड्यूटी पर जाना था लेकिन रात 11 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ तो परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि यह बीते दो सितंबर को ही प्रमोशन प्राप्त कर इंस्पेक्टर बने थे और जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे। पति की मौत से पत्नी कृष्णा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बड़ा बेटा पवन (30) छोटा आकाश (25) है। निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।










