10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

जमानियां (गाजीपुर)। बजरंग आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को एकल अभियान के तहत 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग के काशी भाग के गांधीनगर अंचल में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्धाटन जमानियां के संच अध्यक्ष संतोष वर्मा, राजू पांडेय और कमल निगम ने किया। उन्होंने भारत माता और माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग विधिवत शुरू हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में 15 संच की नवीन आचार्य बहनें शामिल हुई। इनमें कंचन राय, कंचन यादव, सीमा, सरिता, मीरा, रूपा, रेनू, निर्मला, सोनी, भरत चौहान, कलावती और ज्योति प्रमुख थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *