ट्रेन ठहराव व यात्री सुविधाओं के लिए डीआरएम के नाम सौंपा गया 11 सूत्रीय मांग पत्र

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष मक्खन वर्मा के नेतृत्व में रविवार को मंडल रेल प्रबंधक के नाम ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन मास्टर गौरी शंकर प्रसाद को सौंपा गया।

पत्रक सौंप कर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस मक्खन वर्मा ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सबसे अत्यधिक रेल टिकट की बिक्री होने के बाद भी यह स्टेशन लगातार उपेक्षा का शिकार है, ऐसे में रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्थानीय स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगे की गई है।

जिसमें गाड़ी संख्या 15667/15668 कामाख्या एक्सप्रेस , 20933/20934 उधना दानापुर एक्सप्रेस, 12303 / 12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 15125 / 15126 मंडुवाडीह पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12395/12396 जियारत एक्सप्रेस ट्रेन, 12295/12296 संघमित्रा सुपर फास्ट ट्रेन, 12391/12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 19484/19483 बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है।

इसके साथ ही बंद हो चुके पुराने रेलवे क्रासिंग के सामने बाजार से बाजार को जोड़ने के लिए फूट ओवर ब्रिज का निर्माण, बुजुर्ग रेल यात्रीयों हेतु रियायत टिकट चालू करने, रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने तथा डीडीयू सोनवल पैसेंजर को सुबह गाजीपुर सीटी स्टेशन तक शीघ्र चलाए जाने की मांग की गई है।

पत्रक देने वालों में मनोज गुप्ता, कमला यादव, गणेश जायसवाल, मोती राम, मयूर जायसवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *