जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा के जुनैदपुर निवासी रेखा पत्नी हीरालाल ने पारिवारिक संपति को लेकर विवाद में पट्टीदारों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जेठ शशिकांत , जेठानी मराक्षी व उनकी दो पुत्री पिंकी व प्रीति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते 19 सितंबर की सुबह में पारिवारिक सम्पत्ती के बंटवारे को लेकर मेरे जेठ, जेठानी तथा उनकी दो पुत्रियां गाली देते हुए लाठी डंडा से मारे पीटे जिससे मेरे सिर में चोट लगी है और शोर गुल सुनकर मौके पर जब मुझको बचाने मेरे ससुर द्वारिका प्रसाद पहुंचे तो विपक्षी उन्हें भी मारे पीटे तथा जाते जाते धमकी दिये कि अगर इसकी शिकायत थाने पर जाकर करोगे तो पूरे परिवार को जान से मार कर फेंक देगे।
पुलिस ने पीड़िता के शरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की शान दिन में जुट गई है।










