जमानियां (गाजीपुर)। रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक से पटना के बीच चलने वाली एलटीटी पटना एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर तक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। हालांकि राजगीर से ट्रेन के परिचालन की तिथि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शीघ्र निर्धारित की जाएगी।
दानापुर मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) आधार राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। गाड़ी संख्या 13201 (राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) राजगीर से रात 20:45 बजे प्रस्थान कर 21:00 बजे नालंदा, 21:20 बजे बिहार शरीफ, 21:52 बजे बख्तियारपुर, 22:15 बजे फतुहा, 22:28 बजे पटना साहिब और 23:45 बजे पटना जंक्शन,1: 56 बक्सर, 2:16 गहमर, 2:28 दिलदारनगर, 2:40 जमानियां व 4:05 बजे डीडीयू स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 13202 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-राजगीर एक्सप्रेस) दोपहर 14:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे डीडीयू स्टेशन, 7:50 जमानियां, 8:02 दिलदारनगर, 8:17 गहमर , 8:46 बक्सर व रात 00:10 बजे पटना जंक्शन, 00:35 बजे पटना साहिब, 00:47 बजे फतुहा, 01:20 बजे बख्तियारपुर, 01:53 बजे बिहार शरीफ, 02:11 बजे नालंदा और 03:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। राजगीर तक इस ट्रेन का विस्तार होने से रेल यात्रियों सहित स्थानीय जनता को भी काफी सहूलियत मिलेगा।










