पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित वकील राम, गांव निवासी जीवपुर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को गांव की ही एक पड़ोसी महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ अन्य लोगों ने भी मिलकर वकील राम, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्र करन को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *