प्रतिष्ठित व्यवसायी व पत्रकार मनोज श्रीवास्तव का निधन, शोक की लहर

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी व पत्रकार मनोज श्रीवास्तव का रविवार की रात वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की दोपहर बड़ेसर श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सूरज श्रीवास्तव ने दिया।

शव यात्रा में सतीश जायसवाल, डॉ दिव्यांशु यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज रौनियार, लकी जायसवाल, रामजी शर्मा, कमल निगम, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *