ऑटो और बाइक की टक्कर में पिता पुत्र सहित 3 घायल

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा के पास बुद्धवार की दोपहर करीब 1 बजे ऑटो और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पिता पुत्र सहित 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि सुहवल गांव निवासी राजेश यादव (18 वर्ष) पुत्र राम वचन सिंह यादव तथा अजीत यादव (22 वर्ष) अपने पिता कुंवर यादव के साथ एक बाइक पर सवार होकर तहसील मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एनएच 24 स्थित राजपुर पोखरा के पास सामने से आ रहे एक ऑटो में उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आस पास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज कर वापस घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *