जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान पर जमानियां विधानसभा 379 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार की दोपहर अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम व शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश शर्मा व नसीम अख्तर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहना कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। अभिनन्दन समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर से तैयारियों में जुट जाएं। क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनानी है। जिसके लिए हर कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी है।

शहर अध्यक्ष ने संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को बता कर जनता का विश्वास हासिल करें और पार्टी को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।
उक्त मौके पर मक्खन वर्मा, संतोष गुप्ता, चंद्रमा यादव, सेराज, कमला यादव, मोहम्मद यूसुफ बशर, बदन बिंद, सेराज, कुंदन खरवार, संजीत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।










