प्रेमी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिग प्रेमिका का शव

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुद्धवार की सुबह प्रेमी के घर में प्रेमिका का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। घटना के पीछे का मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मृतका के प्रेमी को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि जमानियां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा रहा था। दोनों के बीच बराबर मोबाइल फोन से बातचीत होता था। इस बात से किशोरी के परिजन उसे कई बार प्रेमी से बात करने के लिए मना किया।

मंगलवार की रात में किशोरी की मां नीलम देवी ने उसे डांट फटकार लगाई थी। बुद्धवर की सुबह करीब 5 बजे किशोरी अपने प्रेमी के घर चली गयी। घर में किशोरी के नहीं मिलने पर मां खोजते हुए बाहर निकल गयी। तभी उसकी पुत्री के प्रेमी के घर के बाहर लगी भीड़ को देख मां नीलम भी वहां पहुंच गई तो। पता चला कि उसकी पुत्री कमरें में जहर खाई हुई अवस्था पड़ी हुई है। यह देख वह रोने बिलखने लगी।

अनान फानन में किशोरी को लेकर परिजन पहले निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोरी का शव लेकर घर चले आये। वहीं घटना की सूचना पाकर चौकी पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गयी। मृतका चार बहन व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी और कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। पिता चेन्नई में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

इस संबंध में कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि प्रेमी के घर में किशोरी ने जहर खा कर जान दे दी। प्रेमी भी नाबालिग है। मृतका की माँ नीलम देवी की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *