जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवरियां गांव निवासी प्रद्युमन कुमार राय ने गली का रास्ता बंद करने व मारपीट के मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रद्युमन कुमार राय ने तहरीर के माध्यम से बताया कि बीते 10 जनवरी 2024 की रात करीब 11:30 बजे मेरे मकान के उत्तर तरफ गली में घर का दरवाजा है, जिसमें गांव के ही दबंग अशोक कुमार चतुर्वेदी, राम मोह चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी व संजय चतुर्वेदी ने गली में ईंट जोड़ कर मेरे गली और दरवाजे को बन्द कर दिया। 11 जनवरी की सुबह जब मैंने उनसे गली को बन्द करने का कारण पूछा तो सभी लोगो ने मिलकर मेरा कालर पकड़ कर मेरे साथ हाथा पाई करते हुए गाली गलौज देने लगे। घबरा कर जब मैंने चिल्लाया तो आस पास के लोग मौके पर आ गये। यह देख मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग गए। उस वक्त मैं डर के मारे उनके खिलाफ तहरीर नहीं दिया। लेकिन सुबह वो लोग फिर से जान से मारने की धमकी देने लगे। इस लिए जानमाल की सुरक्षा के लिए उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया हूँ।
इस संबंध में कोतवाल श्याजी यादव ने बताया कि उक्त मामले में अशोक कुमार चतुर्वेदी, राम मोह चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।










