जमानियां (गाजीपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थानीय नगर पालिका परिसर में बुद्धवार को सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में सभी मतदाताओं की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में मतदान के प्रति सभी मतदाताओं का जागरूक होना अति आवश्यक है। उक्त मौके पर विजय शंकर राय, शिव बचन यादव, पंकज निगम, एजाज अहमद, संतोष कुमार सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।










