जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार चौकी पुलिस ने गुरुवार को अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक विवेक पाठक पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मठिया पुल, ग्राम बरुईन से गुजर रहे एक युवक को रोका गया। पूछताछ व तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय यादव (35 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम जगमनजोत, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










