मतांतरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मतांतरण के आरोप में कस्बा के लोदीपुर निवासी आजाद शाह को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा। कस्बा निवासी मोहन राम ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुत्री को कस्बा निवासी युवक आजाद शाह द्वारा बहला फुसलाकर मतांतरण कराने व घर से भगाने की तैयारी का आरोप लगाया था। इस संबंध में कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *