‘हरे कृष्णा सेवार्थ हॉस्पिटल’ में रविवार को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के मदनपुरा चौराहा के पास स्थित ‘हरे कृष्णा सेवार्थ हॉस्पिटल’ के तत्वावधान में 31अगस्त तक प्रत्येक रविवार को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उपरोक्त तिथि के बीच प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

शिविर में निःशुल्क ईसीजी, शुगर की जाँच, बीपी की जाँच, नाक, कान, गले की जाँच की जाएगी। वहीं अन्य जांचों पर 50 प्रतिशत और दवाओं पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी तथा बीपी और शुगर की दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगा।

उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, आईसीयू/एनआईसीयू, स्त्री रोग, बाल रोग, ईएनटी, यूरोलॉजी, हड्डी रोग तथा छोटे-बड़े व दूरबीन विधि से ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी दी जाती है। कहा कि इस जांच शिविर में पहुंच कर लोग निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *