छठ पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

जमानियां (गाजीपुर)। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से मनाये जाने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने स्थानीय क्षेत्र के महर्षि यमदग्नि परशुराम उर्फ बलुआ गंगा घाट तथा चक्काबांध घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ सफाई, व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए रास्तों की व्यवस्था, प्रकाश और महिलाओं के स्नान के बाद वस्त्र बदलने के उपयुक्त स्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नदी में बैरिकेडिंग, नाव, एम्बुलेंस, खोया पाया कंट्रोल रूम, गोताखोर व पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

फोटो : चक्काबांध गंगा घाट का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी छठ व्रती महिला बैरिकेडिंग के बाहर पूजा न करे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उक्त मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *