दो गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने स्टेशन बाजार क्षेत्र के इलायचीपुर के पास से गुरुवार की सुबह 2 गोवंशों के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उपनिरीक्षक अश्विनी प्रताप सिंह में बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 8 बजे इलायचीपुर से पैदल 2 गोवंशों को वध के लिए ले जा रहे एक पशु तस्कर को पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम श्रवण यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम अडिला थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। जिसके विरुद्ध पशु क्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *