गाजीपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, छह उपनिरीक्षकों सहित सात पुलिसकर्मियों का तबादला

जमानियां रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह को मिली नई तैनाती, सुनील कुमार सिंह संभालेंगे चौकी की जिम्मेदारी

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार छह उपनिरीक्षकों और एक मुख्य आरक्षी सहित कुल सात पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक जमानियां रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह को गोराबाजार कोतवाली में चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चौकी प्रभारी मंझनपुर कला, भुड़कुड़ा में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को जमानियां रेलवे स्टेशन चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक राजनारायण को प्रभारी डीसीआरबी से दुल्लहपुर थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक दीपक कुमार को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर से डीसीआरबी पुष्पेश चंद्र दुबे को बहादुरगंज कासिमाबाद से कस्बा सैदपुर, मनोज कुमार पांडेय को कस्बा सैदपुर से थाना कोतवाली, शिवाकांत मिश्रा को गोराबाजार से पीआरओ पुलिस अधीक्षक, जमालुद्दीन को महिला सुरक्षा केंद्र जंगीपुर से बहादुरगंज कासिमाबाद, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना नोनहरा के लिए तबादला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *