पीएचसी जमानियां की पानी टंकी से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

जमानियां (गाजीपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में लगाए गए पानी टंकी से इन दिनों हजारों लीटर पानी ओवर फ्लो हो कर बर्बाद होते स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

एक तरफ जहां जल संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बर्बाद हो रहे पानी पर किसी का ध्यान नहीं है। जो कहीं न कहीं जल संरक्षण के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। अनावश्यक रूप से पानी गिरने से पानी टंकी के नीचे जल जमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।

फोटो: पानी टंकी के जल जमाव और फैली गंदगी

इस संबंधी चिकित्सा प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही पानी टंकी को बनवाया गया था, लेकिन फिर से समस्या उत्पन्न होने पर इसे पुनः बनवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *