जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी खांवपुर में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर निवासिनी गुड़िया (22) पुत्री कैलाश यादव की शादी 15 फरवरी वर्ष 2025 को रामपुर पट्टी खांवपुर निवासी अजय के साथ हुई थी। कथित रूप से होली पर्व के अगले दिन गुरुवार की शाम जब घर में कोई नहीं था, तब गुड़िया अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। मृतका के परिजन जब घर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख सन्न हो गए।
ससुराल पक्ष ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। इसके बाद मृतका के चाचा लल्लन यादव ने कोतवाली पुलिस को फौरी सूचना देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं










