जमानियां (गाजीपुर)। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत
मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के पश्चात् व विसंगतियों से संबंधित नोटिसों का वितरण व अनुमन्य अभिलेखों के अपलोडिंग की कार्यवाही शत- प्रतिशत पूर्ण करने पर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने मंगलवार को पांच बीएलओ को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया।
6 जनवरी 2026 से मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के पश्चात नो मैपिंग व विसंगतियों के नोटिसों का तमिला और सुनवाई की प्रक्रिया गतिमान है। जिसके अंतर्गत विधानसभा 379 जमानियाँ में भाग संख्या 3 के बीएलओ अनिल कुमार सिंह, भाग संख्या 4 के बीएलओ राजेश यादव व भाग संख्या 5 के बीएलओ आशीष कुमार वर्मा तथा भाग संख्या 7 के बीएलओ अनीता सिंह व भाग संख्या 220 के बीएलओ श्रीनिवास पुष्कर के द्वारा अपने बूथ से संबंधित मतदाताओं के नो मैपिंग व विसंगतियों से संबंधित नोटिसों का वितरण व अनुमन्य अभिलेखों के अपलोडिंग की कार्यवाही शत- प्रतिशत पूर्ण करने पर
उपजिलाधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 379 जमानियां ज्योति चौरसिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ उनके सुपरवाइजर पुनीत कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।










