एसडीएम ने किराना दुकानों में की छापेमारी, दुकानों से लिया सैंपल

जमानियां (गाजीपुर)। आगामी पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया संग स्टेशन व कस्बा बाजार के कई किराना दुकान पर छापेमारी कर तेल, सूजी मैदा सहित अन्य सामानों का सैंपल लिया। विभाग के इस कारवाई से बचने के लिए मिठाई दुकानदार सहित कुछ किराना दुकानदार भी शटर बंद कर दिए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम स्टेशन बाजार व कस्बा बाजार के कई दुकानों का निरीक्षण। टीम ने दुकानों से सरसो, रिफाइनर, सूजी, मैदा, घी आदि सामानों को देखा। जिसमें से सरसों तेल, सूजी, मैदा का सैंपल भी कई दुकानों से लिया जो जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। विभाग के इस औचक कारवाई से दुकानदारों में खलबली भी मची रही। टीम में अरविंद प्रजापति, विपिन कुमार गिरी व धनंजय सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *