जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्रम, बुके व पौधा देकर सम्मानीत किया गया। तत्पश्चात जनपद न्यायाधिश ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जनपद न्यायाधीश धमेंद्र कुमार पांडेय ने कहां कि मैं जमदग्नि ऋषि की धरती पर आकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूँ। मैं भी अधिवक्ता रहा हूँ। इसलिए अधिवक्ताओं के हर दुख दर्द को समझता हूं, साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करता हूं। पूर्व के कार्यकारिणी में जमानियां से एक भी शिकायत मुझे नहीं मिला। मुझे विश्वास है कि नई कार्यकारिणी भी पूर्व की भांति ही कार्य करेगी।

आप सभी आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें। बार व बेंच का मूल कर्तव्य वादकारी को न्याय दिलाना और उन्हें समुचित सलाह देना है। यहां भवन का अभाव है, इसके लिए उच्च न्यायलय को पत्र भी भेजा था जहां से भवन के लिए पांच एकड़ भूमि की मांग की गई है। अगर भूमि मिल जाये तो भवन निर्माण शुरू करा दूंगा। जब भवन बन जाएगा तो यहां के लिए मुंसफ न्यायालय की मांग की जाएगी। भवन रहेगा तो रिकार्ड रूम भी बन जायेगा जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी नहीं होंगी।

इस मौके पर ग्राम न्यायालय न्यायाधीश अमित यादव, मुख्य दंडाधिकारी नूतन त्रिवेदी, एमएस सिटी संजय हरि शुक्ला,बओमप्रकाश सिंह सेवानिवृत जिला जज, एसडीएम ज्योति चौरसिया, सीओ अनिल कुमार, निर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश राम व सचिव मुनेश कुशवाहा, पंकज तिवारी, मेराज हसन, घनश्याम कुशवाहा, दिग्विजय नाथ तिवारी, अनिल सिंह सहित धनंजय मौर्य, रजनीकांत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्होंने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ-
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश, महासचिव मुनेश कुशवाहा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम मिथिलेश व द्वितीय राजेश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम मिथिलेश व द्वितीय राजेश गुप्ता, सह सचिव पद राजेश गुप्ता, सह सचिव सूचना दिग्विजय नाथ तिवारी, सह सचिव पुस्तकालय शमशाद राईनी तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सहित कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ लिया।










