बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव पद पर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जमानियां (गाजीपुर)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को स्थिति स्पष्ट हो गई। अध्यक्ष और महासचिव पद के किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जाने के कारण चुनावी मुकाबला तय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए चार तथा महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं विभिन्न अन्य पदों पर आठ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

चुनाव अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि मतदान 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके उपरांत अपराह्न 3:30 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने अधिवक्ता मतदाताओं से अपील की कि मतदान के समय अपना पहचान पत्र एवं मतदाता कार्ड साथ लेकर आएं।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में अधिवक्ता बजरंगी यादव (हरपुर), जयप्रकाश राम (बरेसर), राघवानंद पांडेय (किशुनीपुर) तथा राम रतन जायसवाल (स्टेशन बाजार) शामिल हैं। वहीं महासचिव पद के लिए अधिवक्ता मनीष कुमार (कस्बा बाजार) और मुनेश सिंह कुशवाहा (इलाईचीपुर) के बीच मुकाबला होगा।

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *