जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हेतिमपुर नहर के पास से 22 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर विलेटन चौधरी निवासी केसरूआ, दिलदारनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में था।










