ट्रेन की चपेट में आने से मृत वृद्ध की 10 दिन बाद हुई शिनाख्त

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव के सामने एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गयी थी। जिसकी पहचान घटना के दस दिन बाद उसके पोते मनीष द्वारा अपने दादा शिवराम (78 वर्ष) निवासी रामगढ़ भडेहरिया जिला कैमूर के रूप में की।

जानकारी के अनुसार मृतक शिवराम के पोते मनीष ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को अपने गांव बिहार के ही एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए वह अपने दादा के साथ जमानियां क्षेत्र के बड़ेसर घाट पर आया था। अंत्येष्टि के बाद मेरे दादा ने अपनी बहन स्व. चनरी देवी के ससुराल दरौली गांव में जाने की बात कही तो उन्हें जाने के लिए कुछ रुपये देकर वापस मैं अपने घर बिहार चला आया। कुछ दिन बाद मैंने जब पता किया तो दादा अपनी बहन के ससुराल दरौली पहुंचे ही नहीं थे। जब उनकी खोजबीन शुरू की गयी तो मालूम चला कि उनकी ट्रेन से कट कर मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *