11 लाख 54 हजार की चोरी की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हांथ खाली

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के रेलवे फाटक के पास बीते 31 अक्टूबर की देर रात हुई लाखों रुपये के गहने व नगदी की चोरी के 3 दिन बाद भी पुलिस के हांथ अभी खाली हैं। हालांकि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस एड़ी चोटी की जोर लगा रही है।

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन बाजार के रेल फाटक के पास युवा भाजपा नेता राहुल वर्मा की अदिति ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जिसमें बीते 31 अक्टूबर की देर रात अज्ञात चोरों ने कहर बरपाते हुए दुकान के पीछे की दरवाजे को खोल कर दुकान में रखा 4 लाख 70 हजार रुपए मूल्य का सोने का आभूषण, 6 लाख 47 हजार रुपए मूल्य के चांदी का आभूषण व कैश काउंटर में रखे 37 हजार रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके साथ ही चोरों ने दुकान के अंदर की बिजली व सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और डीवीआर लेकर फरार हो गए।

चोरी की इतनी बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गये और घटना की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देश पर घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी की टीम के साथ ही सर्विलांस टीम अथक प्रयास में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, चोरी की इस वारदात को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। इन सबके के बीच यह देखना होगा कि घटना का खुलासा करने में पुलिस कितना सफल हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *