जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से विजय कुमार सिंह को पुनः दूसरी बार तहसील अध्यक्ष चुना गया।
लेखपाल संघ के चुनाव में अतुल रंजन राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंतोष सिंह को मंत्री, वकार खां उप मंत्री, संदीप भारती कोषाध्यक्ष, शिव प्रकाश पाल को लेखा परीक्षक बनाया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में इंद्रमणि ग्वाल व सहायक चुनाव अधिकारी नंद किशोर व चुनाव पर्यवेक्षक जीत लाल ने अपनी भूमिका निभाई।
इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम ने कहा कि नव निर्वाचित लेखपाल संघ के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी व ईमानदारी से करें तथा आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण कुशवाहा, संगठन मंत्री बृजकिशोर सहित अन्य लेखपाल रहे।










