जमानियां में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में 55 में मात्र 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खराब मौसम का असर साफ देखने को मिला। खराब मौसम की वजह से फरियादियों की संख्या में कमी देखने को मिला।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य समाधान दिवस में महज 55 फरियादी ही पहुंचे। जहां फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 6 मामलों का निस्तारण हुआ। फरियादियों ने राजस्व विभाग से 29, पुलिस विभाग से 14, विकास विभाग से 5, सिंचाई व आपूर्ति विभाग से 2-2 व जल निगम, लोक निर्माण व विद्युत विभाग से एक प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने व शासन के मंशा के अनुरूप मातहत कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक मौके पर जा कर करें।

इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, एसडीएम ज्योति चौरसिया, सीओ अनिल कुमार, तहसीलदार रामनारायन वर्मा सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *