पिकअप और डीसीएम ट्रक की टक्कर में पांच घायल

जमानियां (गाजीपुर)। एनएच 24 स्थित सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के सामने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पिकअप और डीसीएम ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप में बैठे चालक राहुल (21) सहित विशंभर, गोविंद, नन्हक व विकास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों ने पीएचसी पहुंचाया जहां तीन घायलों को जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक राहुल, बहादुरपुर से भूसा लेकर डेवढ़ी जा रहा था तभी सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप में ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

इस सड़क दुर्घटना में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जो घटनास्थल के पास खड़ी है वहीं डीसीएम ट्रक को पुलिस ने कोतवाली परिसर में खड़ा कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *