जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला गांव में एक छात्रा द्वारा सोमवार की दोपहर घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
सब्बलपुर कला गांव निवासी भीम यादव ने कोतवाली में सूचना देकर बताया की मेरी 17 वर्षीय पुत्री अज्ञात कारणों से कमरें में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। दोपहर तीन बजे के बाद जब घर लौटा तो देखा कि पुत्री कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर झूली हुई थी। मृत छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की है, अभी यह रहस्य बना हुआ हुआ है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।










