प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चेयरमैन ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वीं जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने फीता व केक काटकर किया। चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक शिविर चलेगा।

उक्त कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, संदीप बिंद, गुड्डी पांडे, विपिन राय, मदन भारती, संजीत यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में किशुनीपुर गांव स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में तहसीलदार रामनारायन वर्मा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *