जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 107 प्रार्थना पत्रों में मात्र 10 समस्या का निस्तारण किया गया।
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा होने के कारण समाधान दिवस का आयोजन स्थगित कर सोमवार को निर्धारित कर दिया गया। जिसके क्रम में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों ने राजस्व विभाग से 96, पुलिस से 1, विकास विभाग से 1, विद्युत विभाग से 3, शिक्षा विभाग से 1, समाज कल्याण से 3 व आपूर्ति विभाग से 2 प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें से मौके पर राजस्व विभाग से जुड़े 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उक्त मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ बृजेश कुमार अस्थाना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।










