जमानियां (गाजीपुर)। धरम्मरपुर गंगा पुल पर शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग किशोरी ने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की। संयोग अच्छा रहा कि पुल से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस किशोरी को लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। राहगीरों ने बताया कि किशोरी ने पहले अपना स्कूल बैग नदी में फेंका और फिर रेलिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास करने लगी।सूचना पाकर पुलिस भी पीएचसी पहुंची और युवती के बैग में रखा कॉपी से उसका पता निकाल कर परिजनों को सूचना दी। पीएचसी पहुंचे परिजन बालिका को लेकर घर चले। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि किशोरी को उसके स्वजन को सुपुर्द किया गया।










