नाबालिग बच्चों के दो गुटों में मारपीट से एनएच 24 सड़क पर मची अफरा तफरी

जमानियां (गाजीपुर)। कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के सामने एनएच 24 सड़क पर शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब नाबालिग बच्चों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष के द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर कंपोजिट विद्यालय की छुट्टी होने के बाद एनएच 24 सड़क पटरी पर स्कूली बच्चों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इसी बीच देखते ही देखते कुछ बाहरी किशोर आ गए और एक दूसरे को मारने पीटने लगे। लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक किशोर और उग्र हो गए और सड़क पटरी पर दौड़ा दौड़ा कर एक दूसरे लात घुसे व डंडे से मारने लगे।

इतना ही नहीं उग्र किशोर ईंट पत्थर भी चलाने लगे जिससे अफरा तफरी मच गई। बाहरी बच्चों को मारपीट करते देख विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका दौड़ कर आए तब तक सभी मौके से भाग निकले। बच्चों की माने तो 15 अगस्त के दिन स्कूल के बच्चों में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद शनिवार की दोपहर उन बच्चों के पक्ष में आकर बाहरी बच्चे आपस में मारपीट करने लगे। हालांकि इस मामले में किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *