सत्यम इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई से इंटर की मान्यता

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें विद्यालय को सीबीएसई दिल्ली द्वारा इंटर का मान्यता मिलने पर खुशी जाहिर किया गया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि विद्यालय सीबीएसई 10+2 से संबद्ध हो गया है। बैठक में प्रधानाचार्य निर्मला यादव, वाइस प्रिंसिपल मिस्टर एल डी जेना, कोऑर्डिनेटर नफीस अंसारी एकेडमिक काउंसलर शबीना, ओम प्रकाश काजल, दिव्यांशी, सरवन यादव, ब्रजराज यादव, अजीत समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *