रिजर्वेशन टिकट की कालाबाजारी में रिजर्वेशन सुपरवाईजर व एक दलाल गिरफ्तार

दिलदारनगर (गाजीपुर)। ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत आरपीएफ ने शुक्रवार की सुबह स्थानीय स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तैनात रिजर्वेशन सुपरवाईजर तथा एक टिकट दलाल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिनके पास से दो तत्काल आरक्षण टिकट पाया गया। जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिली कि स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर बुकिंग क्लर्क मुकेश कुमार की मिली भगत से टिकट की दलाली हो रही है। जांच हेतु
सहायक उप निरीक्षक अशोक यादव, आरक्षी सुमेश केशरी व हरिशंकर सिंह व प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता/अपराध आसूचना (CIB) शाखा दानापुर द्वारा एसी तत्काल टिकट आरक्षण के समय औचक चेकिंग किया गया तो ड्यूटी में कार्यरत मुकेश कुमार रिजर्वेशन सुपरवाईजर ड्यूटी पर मौजूद थे तथा उनके पास 2 तत्काल आरक्षण टिकट पाया गया। जिसकी जाँच करने पर एक तत्काल थर्ड एसी का टिकट दानापुर-सिकंदराबाद एक्स का दिलदारनगर जंक्शन से सिकंदराबाद तक पाया गया। जिसका आरक्षण माँग पत्र से मिलान किया गया तो उक्त यात्री वहीं पर मौजूद मिला जो सही पाया गया।

दूसरा तत्काल टिकट चेक किया गया तो आरक्षण माँग पत्र में यात्री एवं आरक्षण कराने वाला व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था कुछ समय बाद टिकट दलाल मुकेश यादव (26) निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर टिकट लेने के लिए आया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछने पर मुकेश ने बताया कि वह सुबह में आरक्षण काउंटर पर आया था तथा ड्यूटी में कार्यरत मुकेश कुमार से संपर्क किया तथा मुंबई जाने के लिए आरक्षण तत्काल टिकट लेने की बात की गई तो उनके द्वारा टिकट पर अंकित मूल्य से 2500 रुपया ज्यादा लेने की मांग किया गया जिसे वह स्वीकार किया।

उपरोक्त घटना में संलिप्त टिकट दलाल मुकेश यादव तथा मुकेश कुमार रेलवे रिजर्वेशन सुपरवाईजर को उसके अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया। तथा आरक्षण टिकट को नियमानुसार बुकिंग कार्यालय से फ्रीज करवाया गया।

उपरोक्त घटना के बाबत स्थानीय आरपीएफ पोस्ट पर संलिप्त दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे डीडीयू के समक्ष भेजा गया जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार चौकाघाट वाराणसी भेजा गया।

आरा आरपीएफ पोस्ट पर भी दर्ज है रिजर्वेशन सुपरवाईजर के खिलाफ मुकदमा

मुकेश कुमार रिजर्वेशन सुपरवाईजर का टिकट की कालाबाजारी बिहार में तैनाती के दौरान भी रहा है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी अवैध रूप से रेलवे आरक्षण टिकट का कारोबार करने में संलिप्ता पाई गयी थी। जिसके बाबत बिहार के आरा स्थित आरपीएफ पोस्ट में भी रेल अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *