एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक, गीत-संगीत और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अगस्त क्रांति के नायक-नायिकाओं और महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित जीवंत अभिनय ने सभी को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथि मनीष दुबे, Cadet of Assam Rifle मणिपुर और तीरंदाजी इंडियन टीम के सदस्य, जिन्होंने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम में प्रतिभाग किया था, ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की you और उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के नैतिक मूल्यों को अपनाने और सतत प्रयासरत रहने की सीख दी। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाषचंद्र कुशवाहा ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

अंत में मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया, मिष्ठान वितरण हुआ और आज़ादी के मूल्यों को जीवंत रखने की शपथ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *