पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

दिलदारनगर (गाज़ीपुर)। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में पति के लगातार उत्पीड़न और मारपीट से परेशान एक महिला ने आखिरकार थाने का दरवाज़ा खटखटाया। पीड़िता निशा देवी पत्नी जयंत राम, निवासी पचोखर ने थाने में तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

निशा देवी ने बताया की उनका पति आए दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौज करता है। बीते 8 जुलाई को बिना किसी कारण पति ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि पति न तो उन्हें एक रुपये का खर्च देता है, बल्कि आए दिन घर से बाहर निकालकर जान से मारने की धमकी भी देता है।

पीड़िता ने बताया कि लंबे समय से सहन करने के बाद, अब मजबूर होकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *