जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के क्रय विक्रय समिति पर बुधवार को टोकन व्यवस्था के तहत 400 किसानों को खाद का वितरण किया गया।
क्रय विक्रय समिति पर खाद बांटे जाने की सूचना मिलते ही सुबह से ही समिति पर सैकड़ों किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा और खाद लेने के लिए लंबी कतार में खड़े हो गए। किसानों की भारी भीड़ देख समिति के कर्मचारियों के भी हांथ पांव फूलने लगे। स्थिति को संभालने के लिए किसानों को टोकन दिया गया। जिसके बाद करीब 1 बजे से टोकन व्यवस्था के तहत किसानों को एक एक बोड़ी खाद का वितरण किया गया।
धान की खेती के लिए किसानों के बीच इन दिनों खाद के बीच मारामारी चल रही है, ऐसे में एक बोरी खाद वितरित करना नाकाफी साबित हो रहा है। खाद लेने पहुंचे दर्जनों किसानों ने कहा कि खेती के लिए पर्याप्त खाद की जरूरत है, बावजूद इसके एक बोड़ी खाद दिया जा रहा है।










