जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के रेलवे फाटक के पास स्थित ‘अदिति इलेक्ट्रॉनिक एंड ज्वेलरी’ शॉप का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस शॉप का उद्घाटन जमानियां विधानसभा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने शॉप से चांदी के कुछ बर्तन खरीदकर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शॉप में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

‘अदिति इलेक्ट्रॉनिक एंड ज्वेलरी’ शॉप के प्रोप्राइटर व युवा भाजपा नेता राहुल वर्मा ने कहा कि “स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है। हमारे इस प्रतिष्ठान में इलेक्ट्रानिक व ज्वेलरी से संबंधित जरूरतों का सामान उपलब्ध है तथा ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उक्त मौके पर गणेश शंकर वर्मा, सागर वर्मा, संदीप बिंद, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।










