सावन के दूसरे सोमवार पर महेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जमानियां (गाजीपुर)। सावन माह के दूसरे सोमवार को जमानियां क्षेत्र के महेवा गांव स्थित प्राचीन महेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु महिला-पुरुष भक्तिभाव से शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोलेनाथ से मंगल कामनाएं करते हुए नजर आए।

मंदिर के महंत जगमोहनदास के मार्गदर्शन में मंदिर प्रबंधन और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर में साफ-सफाई, जल व्यवस्था, लाइन प्रबंधन और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया था।

पूरे मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रावण मास में महेश्वरनाथ मंदिर का यह आयोजन न सिर्फ आस-पास के गांवों बल्कि दूर-दराज़ के शिवभक्तों को भी आकर्षित करता है।

इस मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक रिंटू यादव सहित कार्यकर्ता विनोद, मनीष, बृजमंगल, बृजेश, रवि, पिंटू, पं. दीनदयाल, मोनू चौधरी, सुधीर कुशवाहा, गोलू, श्रीराम शर्मा, अर्जुन यादव आदि सक्रिय रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *