संपूर्ण समाधान दिवस में 75 में महज 9 का निस्तारण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पहुँचे फरियादियों की भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सभागार से लेकर सीढ़ी तक फरियादियों की लंबी कतार लगी रही।

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समस्याओं को सुनने के बाद दोपहर दो बजे जिलाधिकारी जब बाहर निकले तो सभागार परिसर में फरियादियों की भीड़ देख कर वहीं पर फरियादियों से एक एक करके सभी से मिले और उनका प्रार्थना पत्र लेकर निस्तारण के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 75, पुलिस विभाग से 7, विकास विभाग से 9, नगर पालिका से 1, शिक्षा विभाग से 1 व विद्युत विभाग से 2 प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें राजस्व विभाग से जुड़े मात्र 9 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

उक्त मौके पर एसपी डॉ. ईरज राजा, एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, सीओ रामकृष्ण तिवारी, बीडीओ बृजेश कुमार आस्थाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *