युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाज़ीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र रायपुर गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पवन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही हरेन्द्र उर्फ कुंदन सिंह समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमले व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, वह खेत की ओर जा रहा था तभी आरोपियों ने लोहे के औजार से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। चचेरे भाई की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद होश आया।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई को मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *