चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, उड़ाया दान पेटी व घंटा

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महली गांव स्थित काली मंदिर में 22/23 जून की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महली गांव स्थित काली मंदिर पर रोज की तरह सोमवार की तड़के सुबह ग्रामीण पूजा पाठ के लिए पहुँचे थे। जहां मंदिर के दरवाजे पर लगा 3 ताला काट कर नीचे फर्श पर फेंका हुआ देखा गया। यह देख पूजा पाठ करने पहुँचे श्रद्धालु स्तब्ध रह गए। मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलते ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की इस घटना में मंदिर का दानपेटी, जिसमें दान के रुपये रखे गए थे, गायब था। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर में लगाए गए पीतल के 6 घंटो को भी चुरा कर अपने साथ ले गए। मंदिर में की गयी चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने इस चोरी की सूचना डायल 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मंदिर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *