जमानियां (गाजीपुर)। जमानियां प्रीमियर लीग के तत्वाधान में हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर जमानियां और नरियांव के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें नरियांव की टीम 6 रनों से जीतकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने विजेता टीम को 8 हजार का चेक व कप दिया।
फ़ोटो : नरियांव की विजेता टीम को चेक व कप देते चेयरमैन
नरियांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 133 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमानियां टीम के खिलाड़ी 126 रन ही बना सके।जिससे नरियांव कि टीम विजेता बनी
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज अमित सिंह गोलू, मैन ऑफ द मैच आदिल को दिया गया। विजेता टीम को 8 हजार का चेक और कप और उप विजेता टीम को 5000 का चेक प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर सभासद रजनीकांत उपाध्याय, सतीश जायसवाल, अजीत जायसवाल, उमराव सिंह यादव, राकेश कुमार, शमीम, सैयद अमीर, संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।










