जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में बुद्धवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों पक्षों से 4-4 लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों का पीएचसी में मेडिकल कराया। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
दरौली गांव निवासी रमाशंकर यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मैं अपने कटरे पर बैठा था।विपक्षी बाईक से आये और दुकान के सामने शराब पीने लगे मना करने पर गाली गलौज देते हुए मार पीट कर घायल कर दिये। लेकिन कुछ देर बाद दर्जनों की संख्या में विपक्षी लाठी डंडा से लैश होकर दुकान पर चढ़ गए और मारने पीटने लगे और दुकान में लगा आरओ मशीन व पानी ले जाने वाला ई रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
वहीं दूसरे पक्ष के शिवमंगल बिंद निवासी मच्छरमारा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रमाशंकर के कटरा में बाईक मिस्त्री के यहां बाइक बनवाने गए थे लेकिन मिस्त्री नहीं था।ई रिक्शा चालक द्वारा बाईक हटाने को कहा गया तो बाईक बनवाने गए युवकों ने कहा कि यह हमारी बाईक नहीं है। ई रिक्शा के पास दूसरे की बाईक है। इस पर ई रिक्शा का चालक गाली गलौज देते हुए मना करने पर चालक व रमाशंकर अपने पुत्रों के साथ लाठी डंडा से मारने पीटने लगे और फोन कर दर्जन भर लोगों को बुला लिए और धमकी दे रहे है।
इस संबंध में उप निरीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल करा कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।










