रेल पटरी पर मिला वृद्ध का शव, फैली सनसनी

जमानियां (गाजीपुर)। दरौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह अप रेल पटरी पर दो भाग में कटे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरौली स्टेशन से मेमो मिलने पर पहुंची दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।

शव मिलने के कुछ देर बाद ही जीआरपी चौकी पहुंचे शेरपुर निवासी प्रदीप यादव ने शव की पहचान अपने चाचा जनार्दन यादव (60 वर्ष) के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक चाचा बुद्धवार की रात 10 बजे घर से बाहर निकले और वापस घर नहीं पहुँचे। रात में काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह दरौली स्टेशन के पास किसी के ट्रेन से कट कर मौत होने की सूचना मिली थी।

जीआरपी चौकी जाकर शव को देखा तो वह हमारे चाचा जनार्दन यादव का शव था। बताया जा रहा है कि जनार्दन यादव गांव में ही निजी अस्पताल चलाते थे और गांव में काफी लोकप्रिय थे।

जीआरपी चौकी प्रभारी जैदान सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की आवश्यक कारवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *