बाढ़ राहत को लेकर एसडीएम ने की बैठक, तैयारियों के दिए निर्देश

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा राहत को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर से बाढ़ राहत कार्यों की तैयारियां शुरू कर दें, ताकि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

एसडीएम ने विकास, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पशुपालन, सिंचाई तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

बैठक में बताया गया कि तहसील क्षेत्र में कुल 13 बाढ़ चौकियां और 7 बाढ़ शरणालय चिह्नित हैं। सभी संबंधित विभागों को समय से पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य संचालित किए जा सकें।

इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, डॉ. सर्वेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गुलाब सिंह पटेल, ईओ संतोष कुमार, पूर्ति निरीक्षक राजकुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *