शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक गोविंद बिंद निवासी हमीदपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री को बीते 8 जून की रात हमीदपुर निवासी युवक गोविंद बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुत्री की काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। आशंका जताया है कि युवक पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना भी कर सकता है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *